हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नवां में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तुड़ी बनाने की मशीन से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली में रखी तुड़ी देखते ही देखते जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग की चपेट में आकर ट्रॉली भी पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं जंक्शन थाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और हालात को संभाला। इस दौरान जंक्शन थाने के हवलदार मेजर सिंह, बलराज सिंह और ड्राइवर आनंद कुमार का सराहनीय सहयोग रहा। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
