हनुमानगढ़। टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टाउन के राधा स्वामी डेरे के पास कार्रवाई करते हुए 2.66 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कुमार उर्फ दीपक (29) पुत्र रवि कुमार अरोड़ा निवासी कोहला, हनुमानगढ़ टाउन के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 2.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जंक्शन थाने की सब इंस्पेक्टर चुकां की ओर से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से चिट्टे के बारे में पूछताछ की जा रही है।
