हनुमानगढ़। संविधान सेना-राजस्थान की ओर से नव महिला सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में फैले पाखंड व आडंबर के प्रति समाज को जागरूक करना तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर कर एक शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम के दौरान द्वितीय सम्मान रेणु खटीक पुत्री बनवारी खटीक को प्रदान किया गया। रेणु खटीक ने अपनी मेहनत और लगन से तृतीय श्रेणी शिक्षिका का पद हासिल कर समाज में अपनी प्रतिभा की विशिष्ट पहचान बनाई है। वर्तमान में वे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल श्रीगंगानगर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा ऐसे आयोजनों को समाज के सकारात्मक परिवर्तन के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर राजेश भारतीय, नाथूराम धानक, फिरोज खान, आमिर खान, अंशुमान बामनिया और अमन बामनिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
