रावतसर। हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र के चक 2 एनडब्ल्यूडी रामपुरा में पूज्य महाराज भादरनाथ जी की बरसी (बरसोदी) का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूज्य सेवानाथ जी महाराज के सान्निध्य में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ओंकार नाथ जी महाराज उपस्थित रहे। साथ ही द्वारका नाथ जी महाराज, खेता नाथ जी महाराज, विजय गिरी जी महाराज, रामानंद जी महाराज (हिसार), सुंदर नाथ जी महाराज, मोमनी नाथ जी महाराज, विश्वनाथ जी महाराज एवं सेवा नाथ जी महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को सफल बनाने में कई भामाशाहों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। विशेष रूप से सचिव जगदीश जी सुथार ने सहयोग स्वरूप 7 लाख 11 हजार रुपये का दान प्रदान किया। इसके अतिरिक्त सुनील जी (हिसार), मनोज सोनी (भाजपा नेता), सुधीर सोनी, रतन राय, पवन कुमार, किरण मेघवाल (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा), सरपंच मंजूबाला (रामपुरा मटोरिया धाम), मैनेजर कानाराम (चिलक्नी), पूर्णराम गोदारा, दलीप मटोरिया, नथूराम गोदारा, मनीराम मटोरिया, बालकृष्ण, पप्पूराम कागड़ा, हनुमान मटोरिया, पूनम गोदारा, केदारराम मटोरिया, साहबराम मटोरिया, लालचंद लीडिया, इंद्राज कागड़ा, रतिराम लीडिया, महावीर मटोरिया, प्रताप सिंह गोदारा, रुघाराम मटोरिया, सुमित रॉय, अमित रॉय, अभिषेक, नीरज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया।
संवाददाता- नरेश
