हनुमानगढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए जंक्शन में चक ज्वालासिंहवाला मार्ग स्थित स्टार सिटी कॉलोनी निवासी सेठ नागरमल की ओर से कॉलोनी के मुख्य गेट पर अपने निजी खर्चे से वाटर कूलर स्थापित करवाया गया है। इस पहल से क्षेत्र के निवासियों सहित राहगीरों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सकेगी। कॉलोनीवासियों ने इस सराहनीय कार्य के लिए नागरमल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संत कबीर के इस दोहे ‘दान दिए धन न घटे, चिड़िया चोंच भर ले गई नदी न घटयो नीरÓ को सार्थक कर दिखाया है। इस मौके पर नागरमल के परिवार सदस्य अशोक कुमार, स्टार सिटी अध्यक्ष साहिल मक्कड़, नंदकिशोर वर्मा, अमित भाटिया और राजेंद्र गोदारा सहित अन्य कॉलोनीवासी मौजूद रहे। वाटर कूलर लगने से चक ज्वालासिंहवाला मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।
