-हाईकोर्ट जज हरकेश मनुजा ने कोर्ट की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ऐलनाबाद। सब डिविजनल न्यायालय परिसर में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश हरकेश मनुजा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर का विस्तृत दौरा करते हुए न्यायिक कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर के विभिन्न कक्षों, रिकॉर्ड रूम, न्यायालय कक्षों तथा अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। न्यायाधीश ने अधिकारियों से न्यायिक कार्यों की प्रगति और मामलों के निस्तारण की स्थिति के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने न्यायालय में आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनिश जिंदिया, न्यायिक अधिकारी आशीष आर्या और प्रतीत सिंह धोनचक भी मौजूद रहे। वहीं न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश हरकेश मनुजा का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान बलराज सिंह, उपप्रधान विवेक शेखावत, सचिव ओपी बालान, सहसचिव श्रीभगवान जियानी और कोषाध्यक्ष धर्मपाल गोदारा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता बलकार सिंह थिंद, राकेश बब्बर, अजायब सिंह बराड़, श्रीकांत थेपड़ा, मनिंदर सिंह सिद्धू, रवि करण गिजवानी, संदीप भानखड़, संदीप कामरा, महावीर पवार, कृष्ण पारिक, सज्जन चालिया, सन्नी वर्मा, वी.डी. जोशी, लखविंदर सिंह बुक और अलकेश सिहाग सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश हरकेश मनुजा ने न्यायालय में चल रहे न्यायिक कार्यों की गति और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुचारू तथा प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
संवाददाता- रमेश भार्गव
