हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला के पास संचालित नेकी की रसोई में शनिवार को नेकी की रसोई सेवा ट्रस्ट की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रवि त्रेहन ने सेवाएं देते हुए मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर के दौरान 41 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 16 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसके अलावा मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी निशुल्क की गई। नेकी की रसोई सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन इंजीनियर सुभाष बंसल ने बताया कि ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन विधायक गणेश राज बंसल की प्रेरणा से किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। शिविर के उद्घाटन मौके पर राजेन्द्र जोशी, रमेश रहेजा, डॉ. दारा सिंह सियाग, आरके जोशी, प्रवीण मित्तल, प्रवीण गोयल, अमित गोयल, प्रेम दाधीच, किशनलाल गोस्वामी, भवानी शंकर शर्मा, सूर्यप्रकाश जोशी, शिवलाल महाजनी, पुष्पा, दीपू, सीमा कौशल, पवन, जसवंत सिंह, नरेश मौजूद रहे।
