हनुमानगढ़। जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना अधीन सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह मय टीम गश्त पर थे। इसी दौरान कार्रवाई करते हुए संजय (27) पुत्र जगदीश गोस्वामी निवासी वार्ड नंबर 2, बशीर तहसील टिब्बी को ऑनलाइन सट्टा खाईवाली करते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जंक्शन पुलिस थाना में अभियोग दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, आईटी एक्ट, आरपीजीओ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां कर रहे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह, एएसआई चिरंजीलाल, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह तथा चेतनराम शामिल रहे। इस कार्रवाई में जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की विशेष भूमिका रही।
