नोहर। पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया की अनुशंसा पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय नोहर में नवनियुक्त स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ सरोज बाला ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हंसराज शर्मा ने उन्हें जोइनिंग करवाई। डॉ. सरोज बाला ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विषय में एमएस सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से हाल ही में पूर्ण की है। उनके पति डॉ. सुभाष सिहाग पहले से ही राजकीय उप जिला चिकित्सालय नोहर में कान- नाक- गला रोग विशेषज्ञ के तौर पर सेवाएं दे रहें हैं। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन राजेंद्र सिहाग, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हंसराज शर्मा, अमित सांखी, डॉ. मंजीत ढाका, डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. मनोज डूडी, डॉ. रोहित शेखू, डॉ. राजकुमार छींपा और एसटीएस भैराराम बेनीवाल तथा अन्य परिवारजन व चिकित्सालयकर्मी मौजूद रहे ।
