ऐलनाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर (हिंदी) के पदों हेतु जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में ऐलनाबाद खंड के गांव मिठी सुरेरा निवासी रिंकू रानी का सहायक प्रोफेसर (हिंदी )पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा परिवार तथा गांव में बधाइयो का तांता लगा हुआ है। रिंकू रानी के पति सुभाष बरोड़ के कुशल मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उनमें शिक्षा के प्रति रुचि जागृत हुई है।
