ऐलनाबाद। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की करीवाला शाखा की मीटिंग का. शमशेर सिंह काहलों की अध्यक्षता में गांव करीवाला के पार्टी कार्यालय बाबा लाभ सिंह कक्का भवन में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम गत दिनों दिवंगत का. कशमीर सिंह पुत्र संतोख सिंह, का. करनैल सिंह असपाल की पत्नी बेअंत कौर एवं का. राज कुमार सुचान की पत्नी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। शाखा सचिव का. रेशम सिंह ने गत वर्ष के पार्टी कार्यों की समीक्षा की। का.कश्मीर सिंह हांडा ने पार्टी का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। पार्टी के नये भवन के निर्माण हेतु समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया गया। मीटिंग में आगामी वर्ष हेतु का. रेशम सिंह संन्धू को पुन सचिव एवं मास्टर लकखा सिंह विर्क व का. हरकेवल सिंह को सह सचिव चुना गया। मीटिंग में सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ भाकपा नेता का. स्वर्ण सिंह विर्क ने सीपीआई के संघर्षों एवं बलिदान भरे ऐतिहास पर प्रकाश डाला एवं आजाद भारत के सर्वोपरि विकास में पार्टी के जन आंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार को विभाजनकारी एवं कारपोरेट परस्त नीतियों की वजह से आज आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। केन्द्र सरकार ने किसान के साथ किए वायदे पूरे करने की बजाए बीज बिल 2025 एवं भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता भारतीय कृषि की तबाह करने वाला सिद्ध होगा। यह सरकार देश के युवाओं को रोजगार दिलाने में विफल सिद्ध हुई है। मजदूरों से लम्बी लड़ाईयों क बाद प्राप्त अधिकारों को छीना जा रहा है। वर्तमान दौर में केन्द्र की जन विरोधी सरकार का मुकाबला करने हेतु भाकपा को और अधिक मजबूत करना होगा। मीटिंग में किसान नेता बलराज सिंह बणी, रणजीत सिंह काहलो, डा. कशमीर सिंह, कुलदीप सिंह विर्क, करनैल सिंह असपाल, दलीप सोलंकी, हरदेव सिंह सिद्धू इत्यादि उपस्थित थे।
