हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक बुधवार को परिषद कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान परिषद का विस्तार करते हुए परामर्श समिति का गठन किया गया, जिसमें समाजसेवी जीत सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि जीत सिंह सक्रिय समाजसेवी, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समर्पित गौसेवक हैं। उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जीत सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यांे के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अपने विचार रखे। इस मौके पर परिषद सदस्य रामकरण वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र सोनी, रामलाल कांवलिया, रामगोपाल सेन, गिरिराज शर्मा, शंकर सैनी, सचिन त्यागी, सचिन वॉट्स, किशोरी, कोडाराम मौजूद रहे।
