हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवक परिषद की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार करना, संगठन को अधिक सशक्त बनाना तथा अन्य तहसीलों में परिषद के गठन की रणनीति तय करना रहा। बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों, नियमों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान राष्ट्रीय युवक परिषद के महासचिव वीरेंद्र जैन ने भादरा तहसील अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र जाखड़ के नाम का प्रस्ताव रखा। मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसके बाद सुरेन्द्र जाखड़ को राष्ट्रीय युवक परिषद भादरा का तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा के पश्चात पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र जाखड़ का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि सुरेन्द्र जाखड़ एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ गौसेवक, वृक्ष मित्र, समाजसेवी और आमजन की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा व्यक्तित्व हैं। वे एक निजी शिक्षण संस्था के एग्रीकल्चर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं तथा भादरा वॉलीबॉल क्लब के संस्थापक भी हैं। उनके संगठन में जुड़ने से परिषद को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र जाखड़ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा शीघ्र ही भादरा तहसील की कार्यकारिणी का गठन कर जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। बैठक में कोडाराम, रामलाल कांवलिया, दिनेश शर्मा, निहाल सिंह, गिरिराज शर्मा, शंकर सैनी, सचिन त्यागी, सचिन वाट्स, रामगोपाल सेन, किशोरी लाल, राकेश त्यागी, अमरनाथ शर्मा, भजन लाल वर्मा मौजूद रहे।
