नोहर। श्री सूर्यभवन मंदिर परिसर स्थित श्री गोपाल बाल-बच्छा गौशाला में शुक्रवार को मुख्य द्वार एवं बाल-बच्छों के लिए शेड निर्माण का शिलान्यास विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। नोहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री चंपालाल रानियांवाले एवं श्रीमती गीता देवी रानियांवाले तथा उनके सुपुत्र अरुण रानियांवाले ने अपनी नेक कमाई से गौशाला में बाल-बच्छों के लिए 30×75 फीट आकार का शेड बनवाने की घोषणा करते हुए उसकी आधारशिला रखी। इस शेड का निर्माण लगभग 7 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। प्रस्तावित शेड का निर्माण प्रसिद्ध मिस्त्री अवतार सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर भारत माता आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत, श्री गोपाल बाल-बच्छा गौशाला नोहर के अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी, अग्र सेवा संस्थान नोहर के अध्यक्ष राजेन्द्र कन्दोई, अग्रवाल सभा समिति नोहर के अध्यक्ष राजू रानियांवाले, विनोद रानियांवाले, इंजीनियर गोपाल स्वामी, मोहित जमालिया, किशन पारीक, संजय कन्दोई, मुकेश भार्गव, बाबू भार्गव, जीतू भार्गव, यतीश स्वामी, किशन लाल शर्मा, शेर सिंह जांगिड़, जे.के. वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसी क्रम में गौशाला में मुख्य द्वार के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। यह कार्य मोहित जमालिया और श्यामसुंदर मोदी की सद्प्रेरणा से देवदत्त, भगवत स्वरूप एवं जितेन्द्र गुप्ता (बहादुरगढ़) के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य द्वार का निर्माण शिल्पकार स्व. हरिकिशन लुहार के शिष्य कुलदीप द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने गौसेवा के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
संवाददाता- आर. के. जोशी
