हनुमानगढ़। सैन समाज धर्मशाला में आज श्री सैन जी महाराज एवं माता नारायणी के आशीर्वाद से समाज की नव कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव चयनित अध्यक्ष देवीलाल सर्वाभाटी ने की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर देवीलाल भाटी को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में जगदीश भाटी, सचिव पद पर शिवरतन भाटी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश दिनोदिया को नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग प्रकोष्ठों में जिम्मेदारी दी गई, जिससे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाई जा सके।

नवगठित कार्यकारिणी में दिवान सिंह चौहान, सुलतान राम, सोहन सिंह विरक एवं श्रवण कुमार (विधि प्रकोष्ठ), राजाराम भाटी (खेती-किसान प्रकोष्ठ), ओमप्रकाश बशीर,सोम सैन (शिक्षा प्रकोष्ठ), ओमप्रकाश कंकर (खेल प्रकोष्ठ), पृथ्वीराज टोकसिया, गणेशीलाल गहलोत, बिल्लू सैन एवं गुरूलाल सिंह (प्रचार प्रकोष्ठ), रामपाल टोकसिया, रामलाल भाटी, विनोद कुमार भाटी (संगठन प्रकोष्ठ), नन्दलाल मोयल, अमन कुमार भाटी (युवा मंच), रतन लाल पंवार, जगदीश तंवर, राजेन्द्र मुंडावरिया, सुनील कुमार चायल (युवा एवं कर्मचारी मंच), अनिल पड़िहार एवं दलीप पड़िहार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र गहलोत, महावीर,भानीराम, बृजलाल,ओमप्रकाश जी तथा अमित दिनोदिया सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष देवीलाल भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आभार के साथ हुआ।
