°â°Ùwv®}·ð¤xÑ â´»çÚUØæ ×ð´ ׿ãðUEÚUè ×çãUÜæ ×´ÇUÜ mUæÚUæ ¥æØæðçÁÌ ÌèÁ ×ãUæðâß ×ð´ àææç×ÜÐ
संगरिया। स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से ऋषि आश्रम धर्मशाला में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष विमल गट्टाणी, सचिव नीरू सोमानी, कोषाध्यक्ष विमला पेड़ीवाल एवं सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका सोमानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। महिलाओं की बैंगल्स गेम प्रतियोगिता में राखी पेड़ीवाल एवं प्रीति लखोटिया विजेता रहीं। बच्चों की कप गेम प्रतियोगिता में प्रियांशी गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य रोचक गतिविधियों में पायल जैन एवं रेखा राठौड़ विजेता रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष राठी एवं रिद्धि गट्टाणी ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सरोज राठी, कंचन सोमानी, सविता राठी, संतोष राठी, सरोज सोमानी, कांता लखोटिया, सोनू पेड़ीवाल, ज्योति राठी, बिंदु सोमानी, रितु गट्टाणी, किरण सोमानी, सिमरन राठी, सुमन सोमानी, प्रीति राठी, श्वेता पेड़ीवाल, प्रीति लखोटिया, वर्षा लखोटिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
